फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा आत्महत्या प्रकरण: विधायक बोले-नाॅलेज में होता तो किसी को न मरने देता; दो घंटे में क्या हुआ ये सबको पता

Fri, 03 Jan 2025 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

फरटिया भीमा की छात्रा आत्महत्या प्रकरण में लोहारू के विधायक का नाम भी सामने आ रहा है। इसी को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने विधायक से इस संबंध में चर्चा की और जांच में सहयोग करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विधायक से बात करतीं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहारू के गांव फरटिया भीमा में छात्रा की आत्महत्या प्रकरण मामले की जांच के लिए हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया शुक्रवार को गांव पहुंची। उन्होंने इस प्रकरण में लोहारू के कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया से भी विस्तार से बातचीत की। 

विज्ञापन


विधायक फरटिया ने बताया कि पिछले तीन साल से छात्रा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उनकी नॉलेज में अगर होता तो वह किसी को मरने नहीं देते। उन्होंने कहा कि दो साल और खासकर दो घंटे में ही क्या हुआ यह सबको पता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में विधायक ने परिजनों पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस समय यह घटना हुई उस समय परिवार के सदस्य मौजूद थे। वहीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच के आदेश दिए वहीं इस कॉलेज में पढ़ाई करने वाली 55 अनुसूचित जाति वर्ग की अन्य छात्राओं से भी बातचीत कर उनके बयान दर्ज कराए जाने पर जोर दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें