फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021-22 के लिए शिक्षा बोर्ड ने 30 फीसदी कम किया पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षा का पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम करने का निर्णय लिया है। नया पाठ्यक्रम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी शैक्षिक सत्र वर्ष 2021-22 के लिए सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं का पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत तक कम किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया है कि कोरोना महामारी के कारण विद्यालय पूर्ण रूप से नहीं खुल पाए, जिसके कारण विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हुई है। वर्ष 2021-22 की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किए जाएंगे। ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष सीबीएसई की भांति हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के चलते सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं का पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किया था। बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षा के सभी विषयों का पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम करके ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया व विद्यार्थी अपलोड किए गए पाठ्यक्रम को डाउनलोड करके कम किए गए पाठ्यक्रम अनुसार ही परीक्षाओं की तैयारी करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें