फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन झमाझम बरसे बदरा, 28 एमएम बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में भरे बारिश के पानी से पैदल बाइक लेकर निकलता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लगातार तीसरे दिन भी झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार बना दिया। मंगलवार सुबह मौसम में काफी उमस बनी, लेकिन दोपहर बाद 28 एमएम बारिश ने गर्मी से राहत दी। लगातार तीन दिनों से हुई बारिश के चलते मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव हो गया। सोमवार को हुई बारिश के पानी की निकासी देर शाम तक हुई थी, लेकिन फिर बारिश ने निचले इलाकों को बारिश के पानी से लबालब कर दिया। बारिश के पानी की निकासी में अधिकारियों को भी पसीने छूटे। वहीं, अधिकारियों ने भी बारिश से पहले संभावित इलाकों का दौरा किया था। बारिश के चलते शहरी दायरे की कई कॉलोनियों में लोगों के घरों के अंदर भी पानी घुसा।
विज्ञापन

मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बारिश ने शहर व आसपास के गांवों में भी जलभराव के हालात पैदा कर दिए। शहर में पानी की निकासी दो से तीन घंटे के अंदर कराई गई, मगर फिर भी कुछ जगहों पर पानी का ठहराव बना रहा। जिसकी वजह से राहगीरों व क्षेत्रवासियों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने बारिश को फसलों के लिए सोना बताया। वहीं, हाल ही में किसानों ने मूंग व बाजरा की बिजाई भी की थी, उनकी फसलों को भी बारिश का फायदा मिलेगा। मंगलवार दोपहर बाद बारिश के बाद हवा में भी ठंडक घुली।
सोमवार को 26 तो मंगलवार को हुई 28 एमएम बारिश
शहर के अंदर सोमवार को 26 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को 28 एमएम बारिश शहर के अंदर दर्ज की गई। कृषि विभाग के आकलन के अनुसार बवानीखेड़ा में मंगलवार को 10 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि बवानीखेड़ा में सोमवार को 12 एमएम बारिश हुई थी। इसी तरह तोशाम में भी पांच एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश किसानों के लिए फायदेमंद
लगातार तीन दिन हुई बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। उमस के मौसम में फसलों के अंदर बीमारियों के संक्रमण का खतरा अधिक बना रहता हैं, मगर बारिश के बाद पौधा पूरी तरह से फ्रेश हो जाता है। इस बारिश से किसानों को अच्छा फसल उत्पादन की भी उम्मीद बनी है।
विज्ञापन

- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक कृषि विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें