फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एचटेट अभ्यर्थियों ने शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, 30 ग्रेस मार्क्स देने की मांग

Mon, 11 Dec 2023 03:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

एचटेट के सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछने का आरोप लगाया जा रहा है। इसपर 30 ग्रेस मार्क्स देने की मांग की जा रही है। परीक्षार्थियों ने चेतावनी दी है कि ग्रेस मार्क्स नहीं दिए तो न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश भर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 तीनों लेवल के परीक्षार्थियों ने बोर्ड से ग्रेस मार्क्स में 30 अंक की मांग की है। शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर परीक्षार्थियों ने रोष प्रदर्शन किया और बोर्ड प्रशासन से इस मांग को पूरा किए जाने को लेकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


एचटेट परीक्षा देने वाले युवाओं ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा से एक माह पहले ही वेबसाइट पर सिलेबस डाल दिया था, मगर परीक्षा पुराने पैटर्न से ही कराई गई। बोर्ड की वेबसाइट पर डाले गए सिलेबस के हिसाब से 15 अंक की अंग्रेजी और 15 अंक की हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाने थे, मगर परीक्षा पुराने पैटर्न से ही कराई गई। जिसमें ये प्रश्न पूछे ही नहीं गए।
विज्ञापन

परीक्षार्थी भी नए सिलेबस के हिसाब से तैयारी कर परीक्षा देने गए थे, उन्हें परीक्षा के दौरान इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों को बोर्ड प्रशासन द्वारा अब 30 अंक का ग्रेस मार्क्स दिए जाएं। एचटेट अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि अगर बोर्ड प्रशासन जल्द ही ग्रेस मार्क्स नहीं देता तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन


एचटेट अभ्यर्थियों ने उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 में भी बोर्ड ने इसी तरह की गलती की थी, उस समय भी बोर्ड प्रशासन की तरफ से 21 अंक ग्रेस मार्क्स मिले थे। अब हुए एचटेट के तीनों ही सत्रों में अभ्यर्थियों को इस तरह की दिक्क्तें झेलनी पड़ी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें