सेवानिवृत्त उपसचिव गजे सिंह को सम्मानित करते बोर्ड कर्मचारी।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपसचिव गजे सिंह 38 वर्ष की सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन्हें एक गरिमापूर्ण समारोह में विदाई दी गई। बोर्ड के अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी के कार्यों की सराहना कर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गजे सिंह के परिजन एवं शिक्षा बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।
डीईओ नरेश मेहता सेवानिवृत्त
भिवानी। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेश कुमार मेहता मंगलवार को 31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ समेत विभाग के कर्मचारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने हर स्कूल में सीसीटीवी लगवाकर कार्य में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया। एसडीएम मनोज दलाल ने भी उनकी कर्मठता और ईमानदारी को सराहा। इस मौके पर भाजयुमो के जिला सचिव अभिनव दुरेजा, पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश मेहता, कमल डुडेजा, दीवान चंद रहेजा, भारत यादव एबीआरसी, राजेश शर्मा उपाधीक्षक, कपिल कुमार एसओ, कपिल डीएमएस, विनय कुमार, मंजीत कुमार, दर्शन मीढा पूर्व जिला खेल अधिकारी आदि मौजूद थे।