बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate
- फोटो : संवाद
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की नियमित और मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार द्वारा जारी किए गए नतीजों में इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
परीक्षा में नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 89.60% रहा, जबकि मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परिणाम 11.17% दर्ज किया गया। जिलों के प्रदर्शन में चरखी दादरी ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा।
छात्राओं का दबदबा
छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 87.69% रहा। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले 3.95% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बढ़त बनाई। वहीं, परिणाम प्रतिशत 92.45% के साथ निजी स्कूलों का पलड़ा भारी रहा, जबकि सरकारी स्कूलों के 87.23% विद्यार्थी ही पास हो सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों (90.25%) ने शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों (87.94%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।