फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 13वीं राष्ट्रीय सैम्बों प्रतियोगिता में हरियाणा बना विजेता

विज्ञापन
13वीं राष्ट्रीय सैम्बों मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते कोच सो? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। महेंद्रगढ़ के बागोत की सरदार पटेल कुश्ती एकेडमी में 13 वीं राष्ट्रीय साम्बो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 नवंबर तक किया गया। जहां पर देश के सभी राज्यों से लगभग 320 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा विजेता रहा।
विज्ञापन

हरियाणा टीम के इंचार्ज व टीम कोच सोमबीर वशिष्ठ ने बताया की प्रदेश की टीम में जिला भिवानी की दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी के आठ खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पांच स्वर्ण व तीन रजत पदक सहित आठ पदक प्राप्त किए। कोच सोमबीर शर्मा बताया कि 58 किलो ग्राम भार वर्ग में खुशहाल ने स्वर्ण, 64 किलो ग्राम में शुभम शर्मा ने स्वर्ण, 47 किलो ग्राम में उषा शर्मा बजीणा ने स्वर्ण, 65 किलो ग्राम में प्रीति ने स्वर्ण पदक, 59 किलो ग्राम में हिमांशी शर्मा मित्ताथल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 35 किलो ग्राम में सुरज ने रजत, 46 किलो ग्राम में गौरव ने रजत, 42 किलो ग्राम में नेहा शर्मा पालवास ने रजत पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों व कोच का गांव बजीणा में पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच सोमबीर शर्मा, दीपक भाकर व अपने माता-पिता को दिया। इस अवसर पर जिला साम्बो के अध्यक्ष मुकेश तंवर ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में साम्बो मार्शल आर्ट जैसे खेलों से हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर एकेडमी कोच दीपक भाकर, मुकेश तंवर जेई, जयबीर शर्मा, शुभम शर्मा, आरती परमार, पवन परमार, अनिल, जोगेंद्र कौशिक सिवाड़ा वाले, अजीत सिंह, मनीषा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें