फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विद्यार्थियों का दल नेचर स्टडी एवं साहसिक शिविर के लिए जैसलमेर रवाना

Mon, 11 Nov 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जैसलमेर के नेचर स्टडी एवं साहसिक शिविर के लिए रवाना ​होते छात्र व मौजूद स्कूल स्टाफ।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के पीएमश्री स्कूल में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों का दल सोमवार को जैसलमेर राजस्थान में आयोजित नेचर स्टडी एवं साहसिक शिविर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी कमल शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चे सोमवार शाम को सिरसा में रिपोर्ट करेंगे और रात्रि में जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंगलवार को वे जैसलमेर स्थित बीएसएंडजी कैंप में पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। शिविर के दौरान छात्र-छात्राएं लोंगेवाला, सैम, जैसलमेर और भारत-पाकिस्तान सीमा जैसे ऐतिहासिक और साहसिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
शिविर में रेगिस्तान ट्रेकिंग, बाधा दौड़, राजस्थान की संस्कृति और धरोहर का अध्ययन, वनस्पति और जीव-जंतुओं का अध्ययन, योग, ध्यान, व्यक्तित्व विकास, और रिपोर्ट लेखन जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणवी लोक नृत्य और रागनी जैसी प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

इस टूर में जिले के 7 पीएमश्री स्कूलों से कुल 64 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिसमें 49 लड़कियां तथा 15 लड़के जा रहे हैं। बच्चों की देखभाल और मार्गदर्शन के लिए अनिता दहिया और जितेंद्र कुमार को एस्कॉर्ट शिक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य महेंद्र सिंह, प्रवक्ता रामप्रताप, विभा यादव, पवन कुमार, सरोज कुमारी, सुदेश कुमारी और कमलजीत ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें