फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार-कैंटर की भिड़ंत में दादा-पोते की मौत, दो युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-जींद मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के पास सोमवार रात कार और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में गांव मिताथल निवासी रिश्ते में दादा-पोता लगने वाले दो लोगों की मौत हो गई जबकि रोहतक निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में गांव मिताथल निवासी 68 वर्षीय सत्यनारायण और मिताथल निवासी व फिलहाल भिवानी के कीर्ति नगर में रह रहे 28 वर्षीय सनूप की मौत हो गई। वहीं रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कॉलोनी निवासी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव मिताथल के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बताया कि कार सवार सभी लोग सोमवार रात भिवानी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तिगड़ाना मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सनूप और सत्यनारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दीपांशु और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले सनूप के पिता राजपाल हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। सनूप का एक छोटा भाई भी है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है। पिता की मौत से मासूम के सिर से साया उठ गया।
विज्ञापन

वहीं सत्यनारायण खेती-बाड़ी करते थे। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सदर थाना के जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को कार और कैंटर की टक्कर में दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें