फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता प्रीति साई पंवार का भव्य सम्मान

Sun, 09 Aug 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज प्रीति पंवार को सम्मानित करते सेठी धनाना व अन्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज प्रीति साई पंवार का गृह क्षेत्र आगमन हुआ। शनिवार को गांव बड़ेसरा में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। युवा समाजसेवी सेठी धनाना ने भी प्रीति को विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव बड़ेसरा और आसपास के ग्रामीणों ने प्रीति का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। ग्रामीणों ने प्रीति को फूल-मालाएं पहनाईं और स्मृति चिह्न भेंट किए। उन्होंने प्रीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेठी धनाना ने प्रीति की इस अभूतपूर्व उपलब्धि को पूरे क्षेत्र का गौरव बताया। उन्होंने प्रीति साई पंवार की कड़ी मेहनत और ऐतिहासिक सफलता की प्रशंसा की।
सेठी धनाना ने कहा कि प्रीति की यह सफलता पूरे हरियाणा और देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना बड़ी बात है। यह सिद्ध करता है कि दृढ़ संकल्प और सच्ची मेहनत से कोई लक्ष्य असंभव नहीं
विज्ञापन

खेल के बुनियादी ढांचे की मांग
सेठी धनाना ने भिवानी जिले में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सरकार से भिवानी में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की। भिवानी जिला हमेशा से खेलों की नर्सरी और मुक्केबाजी का गढ़ रहा है। कॉमनवेल्थ खेलों में भिवानी के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते हैं। धनाना और बड़ेसरा में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने से युवा प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें