फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला मुख्यालय भिवानी की मंडी में पांच दिनों बाद हुई गेहूं की सरकारी खरीद

Sat, 27 Apr 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लगातार पांच दिनों तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को गेहूं की जिला मुख्यालय की मंडी में खरीद कराई गई। अब तक भिवानी मंडी में 1.66 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है वहीं करीब 2,500 से अधिक किसान अपना गेहूं बेच चुके हैं। जबकि भुगतान भी केवल दस फीसदी किसानों का ही हुआ है। वहीं भिवानी की चारामंडी में शुक्रवार को 1,080 किसानों की 19,273 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई है। जिले भर में अब तक लाखों क्विंटल सरसों भी खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं, वहीं उठान भी अभी धीमा चल रहा है। जनसंगठनों ने उठान तेज कराने की नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

भिवानी में लगातार मौसम के मिजाज बिगड़ने से फसल खरीद का शेड्यूल भी बिगड़ रहा है। पांच दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार को भिवानी मंडी में 240 किसानों के गेहूं के गेट पास काटे गए। ये किसान 16,832 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे। इसी तरह शुक्रवार को भिवानी की चारा मंडी में 450 किसानों की सात हजार 786 क्विंटल सरसों की आवक भी हुई। वहीं मंडी से पांच हजार क्विंटल सरसों का भी उठान हुआ है। उठान धीमा चलने से आढ़ती और किसान भी परेशान हैं। जिसकी वजह से अब आढ़तियों का सब्र भी जवाब देने लगा है। वहीं मौसम खराब होने से खरीद हो चुकी सरसों के भी भीगने का डर बना है। जब तक उठान नहीं होगा तब तक किसान के खाते में भुगतान भी नहीं जाएगा। किसान भी भुगतान को लेकर असमंजस में हैं, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता चल रहा है कि उनकी सरसों उठान हो चुकी है या नहीं। मंडी अभी भी लाखों कट्टों से अटी पड़ी है।

अब शनिवार और रविवार नहीं होगी मंडी में खरीद
भिवानी मंडी में अब शनिवार और रविवार को गेहूं की खरीद नहीं होगी। मौसम के तेवर भी लगातार बिगड़ रहे हैं, ऐसे में आढ़ती भी किसानों को गेहूं की नई आवक लेकर नहीं आने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि भिवानी मंडी में पहले से ही आवक और उठान न होने से गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं है।
विज्ञापन


भिवानी की अनाज मंडी में अब तक 1.66 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि 1.26 लाख क्विंटल का उठान भी कराया जा चुका है। संबंधित किसानों के खाते में भुगतान किया जा रहा है। अब सोमवार को ही मंडी में गेहूं की खरीद होगी। -खाद्य निरीक्षक, उमेद सिंह, इंचार्ज खरीद एजेंसी भिवानी अनाज मंडी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें