फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोवर्धन पूजा आज, शहर के 55 से अधिक मंदिरों में बनेगा अन्नकूट प्रसाद

Fri, 01 Nov 2024 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गोवर्धन पूजा पर शनिवार को शहर के 55 से अधिक मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण होगा। शहर के प्रमुख मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद तैयार कराने के लिए शुक्रवार को ही तैयारियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में हजारों लीटर लस्सी से कढ़ी तैयार कराई जाएगी। इसके लिए बड़ी कढ़ाई भी तैयार की गई हैं। वहीं बाबा जहरगिरि आश्रम में भी अन्नकूट प्रसाद वितरण होगा। कोंट रोड स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में भी प्रसाद वितरण होगा।
इसके अलावा शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भी अन्नकूट प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा पर शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद वितरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान हजारों लीटर लस्सी से कढ़ी तैयार की जाएगी। वहीं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भी भगवान को लगाया जाएगा। इसके बाद इसका प्रसाद के रूप में वितरण होगा।
हनुमान जोहड़ी मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं की भी लंबी कतारें लगती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी ने बताया कि कोंट रोड स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में प्रसाद वितरण होगा। वहीं शहर के विभिन्न मंदिरों में भी सामाजिक संगठनों के सहयोग से अन्नकूट प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें