फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जीवन जीने की एक संपूर्ण कला : शास्त्री

Mon, 16 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जीयो गीता अभियान के तहत  जिला कारागार में श्रीमद्भगवद गीता भेंट करते गणमान्य ंलोग। 
विज्ञापन
भिवानी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में जीयो गीता अभियान के तहत जिला कारागार में रविवार को एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन के तहत श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर आचार्य डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि गीता जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में बंदियों को मानसिक शांति, आत्मचिंतन और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करना रहा। इस मौके पर जीओ गीता के सदस्य विनोद छाबड़ा, श्यामलाल, आचार्य डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने जिला जेल प्रशासन को गीता भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने पक्षियों के लिए मिट्टी के 100 सकोरे भी जेल प्रशासन को भेंट किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जेल उप अधीक्षक अनिल कुमार ने की। कार्यक्रम में गीता के श्लोकों का पाठ किया गया और उनके भावार्थ पर चर्चा की गई। गीता के उपदेशों के माध्यम से बंदियों को कर्म, धर्म, संयम, आत्मा और जीवन की सच्चाई से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि गीता ना केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है, जो हर परिस्थिति में मनुष्य को मार्गदर्शन प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें