फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैंप में बच्चों को एक और भारतीय भाषा को सिखाया

Mon, 16 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
समर कैंप को संबो​धित करते प्राचार्य मोहिंद्र। 
विज्ञापन
भिवानी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन 9 से 15 जून तक किया गया। एनसीईआरटी के निर्देशानुसार स्कूलों में भारतीय भाषा समर कैंप का उद्देश्य ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के दौरान बच्चों को एक और भारतीय भाषा को सिखाना एवं अन्य भारतीय भाषाओं की समृद्धि और विविधता से परिचित करवाना था।
विज्ञापन

कैंप में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रतिदिन की गतिविधियों द्वारा ज्ञान अर्जन किया। जिनमें पंजाबी वर्णमाला, छोटे-छोटे वाक्य बनाना व बोलना पंजाबी खानपान, वेशभूषा तथा संगीत व नृत्य, पंजाब का इतिहास भौगोलिक स्थिति, नाटक तथा संस्कृति इत्यादि शामिल है। इस कैंप में अनेक विद्यालयों से आए प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और अन्य भारतीय भाषाओं के महत्व और उपयोग के साथ-साथ पंजाबी भाषा के बारे जानकारी दी।
कैंप के समापन पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कैंप के समापन पर विद्यालय प्राचार्य मोहिंदर सिंह ने अभिभावकों व विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं का संरक्षण और प्रचार हमारी जिम्मेदारी है। इस कैंप के माध्यम से सभी बच्चों को भारतीय भाषा के प्रति गर्व और सम्मान होना चाहिए। इस कैंप के माध्यम से बच्चों में भारतीय भाषाओं के प्रति जागरूकता और सीखने का प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें