भिवानी। मानसून के मद्देनजर बारिश के पानी की निर्बाध रूप से निकासी के लिए 15 जून तक करवाएं सभी ड्रेनों व नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। यह बात उपायुक्त महावीर कौशिक ने कही।
उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर सफाई कार्यों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें। उपायुक्त ने ये निर्देश जिले की सभी एसडीएम को लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि वे उपमंडल स्तर पर संबंधित विभाग के एक्सईन व एसडीओ को साथ लेकर ड्रेनों व नालों की सफाई कार्यों का जायजा लें। बारिश के मौसम के मद्देनजर 15 जून तक जिले की सभी ड्रेनों व नालों की सफाई का कार्य पूरा करवाएं, ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। ड्रेनों व नालों की सफाई के कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत से संबंधित सभी कार्य 30 जून से पहले पूरे किए जाएं। इस दौरान सिवानी एसडीएम विजया मलिक, लोहारू एसडीएम मनोज दलाल, तोशाम एसडीएम डॉ. अश्वीर नैन वीसी से जुड़े।