मांगों को लेकर रोष जताते बिजली अधिकारी।
ढिगावा मंडी। एसई जींद इंजीनियर हरिदत्त के निलंबन के विरोध में सभी ऑपरेशन सर्कलों में गेट मीटिंग हुई। इसमें दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
हाल ही में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान इं. हरिदत्त को मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से किए गए फोन कॉल का उत्तर न देने के आरोप में निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई संबंधित अधिकारी को अपनी सफाई देने का अवसर दिए बिना की गई, जिससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अभियंता वर्ग में रोष बना है।
गेट मीटिंग के माध्यम से सभी सर्कलों में सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया गया। वीरवार को भिवानी और दादरी जिलों के ऑपरेशन सर्कलों में एक संयुक्त विरोध बैठक आयोजित की गई। इसमें भिवानी सर्कल के निगम महाप्रबंधक विजेंद्र लांबा, कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल, कार्यकारी अभियंता रोहिल्ला सहित अन्य निगम अधिकारी शामिल हुए।