फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा साबित हो रहा ठंड बचने का ये तरीका, एक की मौत, महिला और लड़की की हालत बिगड़ी

Sun, 05 Jan 2020 01:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गैस गीजर की वजह से दम घुटने से एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगह हादसे हुए। एक हादसे में तो गैस गीजर के गर्म पानी से नहाते समय दम घुटने से युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य हादसों में गैस गीजर की वजह से एक महिला व एक लड़की की हालत बिगड़ गई, जिन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं बाथरूम में दम घुटने से हुई मौत मामले में तोशाम पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसका जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे का है। गांव तोशाम निवासी 32 वर्षीय राजकुमार नहाने के दौरान बेसुध हो गया। दो घंटे बाद तक भी जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद पहले आवाज लगाई गई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर राज कुमार बेसुध मिला।

परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे वह घर पर बाथरूम में नहाने के लिए गया था। करीब दो घंटे बाद तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं दिया तो चिंता हो गई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा। बेसुध राजकुमार को उपचार के लिए तोशाम स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के चचेरे भाई सोमवीर ने बताया कि वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गौरीशंकर ने बताया कि मृतक के भाई सोमबीर के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। परिजनों ने पुलिस को गैस गीजर के कारण दम घुटने से मौत होने के बयान दिए हैं।

महिला व लड़की की भी बिगड़ी हालत
कस्बा तोशाम में ही अलग-अलग जगहों पर गैस गीजर के गर्म पानी से नहाते समय बाथरूम में दम घुटने से एक महिला व एक लड़की की भी हालत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी। दोनों को ही परिजन तोशाम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सर्दी के मौसम में बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगवाया था। दरवाजा बंद कर जब नहा रहे थे तो इसी दौरान उनका दम घुटने लगा और उनकी हालत बिगड़ गई। गैस गीजर की चपेट में आने से तोशाम के अंदर ही तीन मामले सामने आए। जिसमें एक युवक की जान चली जाने से लोगों में भी हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें