भिवानी पुलिस ने टीनू के मौसेरे भाई आशीष और उसके दो साथियों के पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ये हथियार टीनू द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कबूली थी। अवैध हथियार सप्लाई मामले में ही भिवानी पुलिस भटिंडा से टीनू हरियाणा को भिवानी लेकर आई है।
लारेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर टीनू हरियाणा को भिवानी पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। दरअसल टीनू हरियाणा को पंजाब के भटिंडा जेल से यहां प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया है। मंगलवार को भिवानी पुलिस ने टीनू को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड मांगा।
विज्ञापन
कुख्यात गैंगस्टर टीनू पर उसकी मौसी के लड़के आशीष को अवैध हथियार मुहैया कराता था। भिवानी पुलिस ने टीनू के मौसेरे भाई आशीष और उसके दो साथियों के पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया था। भिवानी पुलिस ने आंबेडकर निवासी आशीष और उसके शांति नगर कॉलोनी निवासी साथी आकाश, हनुमान गेट वासी आकाश को पकड़ा था।
पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक, अवैध हथियार बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ये हथियार टीनू द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कबूली थी। अवैध हथियार सप्लाई मामले में ही भिवानी पुलिस भटिंडा से टीनू हरियाणा को भिवानी लेकर आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है। संवाद