क्रेडिट कार्ड के जरिये धोखाधड़ी से 1.82 लाख रुपये निकाले
भिवानी। एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड के जरिये धोखाधड़ी से ट्रांजेक्शन दर्शाकर बैंक खाते से एक लाख 82 हजार रुपये की राशि निकल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में ऑनलाइन धोखाधड़ी पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पतराम गेट क्षेत्र निवासी राहुल मित्तल ने बताया कि उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। उसके पास मंगलवार दोपहर को कुछ मैसेज आए। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड के जरिये कई बार ट्रांजेक्शन कर बैंक खाते से एक लाख 82 हजार निकाल लिए, जबकि उसने अपने क्रेडिट कार्ड का कोई इस्तेमाल नहीं किया। उसने अपने बैंक खाते से रुपये निकलने की जानकारी लगी तो वह पहले बैंक शाखा में पहुंचा और इसके बाद मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद