फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जीतू वाला जोहड़ पर गोली चलाने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने जीतू वाला जोहड़ पर गोली चलाने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रवि निवासी बृजवासी कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को सुबह के समय विनोद उर्फ बिन्नू निवासी जीतू वाला जोहड़ अपने दो साथियों के साथ दिनोद रोड की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ व्यक्तियों द्वारा विनोद व उसके साथियों पर हमला कर दिया था। इसमें दूसरे पक्ष के द्वारा विनोद व उसके साथी प्रशांत पर गोली चलाई गई थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने अभियोग में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें