फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ईडी अधिकारी बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने के मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर अपराध पुलिस थाने की टीम ने ईडी अधिकारी बनकर स्थानीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने के आरोप में मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मयंक और मोहम्मद इस्लाम को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

महम रोड निवासी बुजुर्ग ने साइबर क्राइम अपराध थाने में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि 30 जनवरी को उनके व्हाट्सअप पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को ईडी अधिकारी बता उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की सूचना दी। इस आधार पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की बात कही।
इसके बाद आरोपी ने उन्हें बताया कि होम अरेस्ट करके पूछताछ करेंगे। इसी दौरान डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर आरोपियों ने 13 दिन में उनसे 16,26,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। साइबर अपराध पुलिस थाने में यह केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रफीक ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की पहचान बैंक कॉलोनी भिवानी निवासी कपिल, निगाना कलानौर रोहतक निवासी अलीम, सादलपुर चूरू राजस्थान के वार्ड 22 निवासी मोहम्मद इस्लाम और वहीं के वार्ड 24 निवासी मयंक के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी कपिल और अलीम को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्लाम और मयंक को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि उसने धोखाधड़ी के लिए एक बैंक खाता आरोपी सलीम को दिया था। इसके लिए चार हजार रुपये मिले थे। आरोपी अलीम ने यह खाता छह हजार रुपये में आरोपी मोहम्मद इस्लाम को बेच दिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें