एक व्यक्ति को अपने सिम कार्ड की केवाईसी का झांसा देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर चार लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत मेें सत्येंद्र पाल ने बताया कि उसके पास एक फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने उसके सिमकार्ड का केवाईसी कराने के नाम पर खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसे बातों में उलझाया और फिर उसके बैंक खाता में दस रुपये डाले। इसी दौरान आरोपियों से उसके दो बैंक खातों से तीन लाख व एक लाख रुपये की राशि निकल गई। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने फोन मिलाया, मगर आरोपी ने उसका फोन काट दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।