भिवानी। शहर के किरोड़ीमल पार्क में चार दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका शुरुआत वीरवार से होगी। मेले का समापन 29 दिसंबर को होगा।
चार दिवसीय स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उद्योग, व्यापार एवं वस्तुओं को बढ़ावा देना, स्वदेशी खेल व परिधान को बढ़ावा देना, उद्यमियों को सम्मानित करके उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ लोगों को स्वदेशी, आयुर्वेद, कृषि, शिक्षा, गाय का महत्व, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहेगा। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक धीरज सोनी ने बताया कि चार दिवसीय स्वदेशी मेले के तहत राष्ट्रीय प्रदर्शनी, स्वदेशी वस्तुओं की स्टालें, स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉलें, भारतीय संस्कृति की झलक, महिलाओं एवं बच्चों के खेल सहित अन्य स्टालें लगाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की ओर से भी स्टालें लगाई जाएंगी। जो पूरी तरह से निशुल्क रहेंगी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय मेले के दौरान मेहंदी, दीप सजाओं, रंग भरो, लोक नृत्य, पारंपरिक परिधान, लघु नाटिका जैसी 10 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसमें करीबन तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला