फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में मिला दो माह का भ्रूण

Tue, 03 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खानक में ममता तार-तार होते देखी गई। किसी ने गांव के खाली पडे़ प्लॉट में करीब दो माह का भ्रूण डाल दिया। ग्रामीणों द्वारा भ्रूण देखे जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर लिंग जांच के लिए भिवानी भेज दिया। वहीं अज्ञात महिला के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गांव खानक में बस स्टैंड के नजदीक खाली पडे़ प्लॉट में किसी महिला द्वारा करीब दो माह का भ्रूण डाल दिया गया। दिन निकलने के साथ ही सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर इस भ्रूण पर पड़ी तो गांव में कौतूहल मच गया। इसका समाचार सुन ग्रामीण हरीश जिंदल ने घटना की पुलिस को जानकारी दी।

करीबन दस बजे थाना प्रभारी नरेंद्रपाल मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। इसके बाद लिंग जांच के लिए भ्रूण भिवानी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जांच नहीं होने के कारण भ्रूण पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर लिंग जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस बाबत अज्ञात महिला के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कोई टीम वहां नहीं पहुंची मामले को पुलिस देख रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें