पूर्व मंत्री बनवारी लाल को पुष्प गुच्छ भेंट करते कार्यकर्ता।
भिवानी। तोशाम रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री बनवारी लाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। 26 दिसंबर को बाल दिवस एवं 29 दिसंबर को मोदी की मन की बात सुनने के दिशा-निर्देश दिए गए।
पूर्व मंत्री बनवारी ने कहा कि बाबा साहेब का सम्मान यदि किसी राजनीतिक दल ने किया है तो वह भाजपा ही है। जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर ने बैठक में कहा कि सुशासन दिवस पर बूथ स्तर पर दो किलोमीटर तक यात्रा भी निकाली जाएगी। इससे पहले मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, राजेश जांगड़ा, बिसंबर अरोड़ा, विनोद स्वामी, बाबूलाल स्वामी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पूर्व मंत्री का स्वागत किया।
जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर मीना परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, धर्मेंद्र जिंदल, राजेश धनखड़, सोनू सैनी, महेंद्र यादव, चंदा गुप्ता, कविता राजपूत, कपूर लडवाल, राहुल शर्मा, रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।