फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा के लिए बड़े ओहदे की नहीं इरादे की जरूरत : प्रो. दीप्ति

विज्ञापन
 एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से हनुमान जोहड़ी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कुल
विज्ञापन
भिवानी। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से हनुमान जोहड़ी मंदिर में रविवार को बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सानिध्य में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने समाजसेवियों, वन्य जीव प्रेमियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं, जो यह दिखाते हैं कि सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए केवल बड़े ओहदों की नहीं, बल्कि बड़े इरादों की जरूरत होती है। इस मौके पर फाउंडेशन के सतर्कता एवं अपराध नियंत्रण विंग के प्रदेश मुख्य निदेशक राजीव मित्तल व ऋषि आर्य, जिला चेयरमैन पंकज मल्होत्रा व धर्मेंद्र सिंह परमार व जिला निदेशक साकेत राजपूत भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें