आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित फूड कार्निवल में हरियाणवी व राजस्थानी व्यंजनों की भरमार रही। छात्राओं ने लजीज व्यंजन बनाए। कॉलेज में 25 स्टॉल लगाई गई थी।
कार्निवल की एक ओर खास बात यह रही की छात्राओं ने सभी व्यंजन पारंपरिक दादी-नानी की रसोइयों में बनने वाले चुने। देसी व्यंजनों के घोल-मेल से बने कुछ व्यंजन तो ऐसे थे कि निर्णायक मंडल की टीम के सदस्यों को भी पहली बार सुनने को मिले। फूड कार्निवल में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अनुराग कैफे के मुख्य संचालक अनुराग जाखड़ ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से ही विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और उनमें हुनर तैयार होता है। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान शिवरत्न गुप्ता ने छात्राओं की हौसला अफजाई की।
महाविद्यालय के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य डॉ. एमएम गुप्ता को श्रद्धांजली अर्पित देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उनका प्रयास है कि बच्चों को रसोई से जोड़ा जाए। महाविद्यालय प्रबंधकारिणी की महासचिव दर्शना गुप्ता, समाजसेवी मीनू बुवानीवाला, उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता व प्राचार्या डॉ. रजनी राघव ने विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को सराहा। इस मौके पर आदर्श शिक्षा समिति के प्रधान अजय गुप्ता, पवन बुवानीवाला, प्रीतम अग्रवाल, डॉ. मदन मानव, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट के पदाधिकारी गोल्ड मैडलिस्ट पवन कुमार, शकुंतला बुवानीवाला, प्राची देवी, शशी गुप्ता, नरेश ढिगावावाला, पवन केडिया, डॉ. बुद्धदेव आर्य, जगत नारायण भारद्वाज, दीपक बंसल, अधिवक्ता अशोक गुप्ता, विवेक अग्रवाल, संजीव कौशिक, हरिश हालुवासिया, बलराज, कार्यक्रम संयोजक संगीता मनरो, उपसंयोजक नीरू चावला आदि मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम : पहला स्थान छात्रा ज्योति, रुचि, किरण, मिहीका, रश्मी की टीम ऑरेंज को, दूसरा स्थान छात्रा रिया, आयुषी गोयल, सलौनी, विशु की टीम बर्गड़ी को, तीसरा स्थान छात्रा सावन, अनुष्का, गुनजीत, समृद्धि की टीम इंडिगों को व सांत्वना पुरस्कार छात्रा प्रियंका, नेहा, विधिनी शुभम, प्रियंका की टीम पर्पल को दिया। वहीं ऑलओवर चैंपियन टीम बर्गड़ी को दिया गया व बेस्ट मेन्यू कार्ड के लिए टीम ऑरेंज को पुरस्कृत किया गया।
छात्राओं ने बनाये ये व्यंजन
कार्निवल में लगी स्टॉलों को विभिन्न रंगों के नाम से 25 टीमों में बांटा गया। जिसमें टीम वायलेट ने आलू-मटर-पनीर, मिक्स वेज, गुड घेवर, पुरी, मेसी रोटी, रायता में अपना हुनर दिखाया। टीम सिल्वर ने स्टफ्ड बाटी, खोबा रोटी, गुलाब जामुन की सब्जी, गुलाब जामुन, मसाला चाप, टीम ब्लू ने दाल-भाती चुरमा, संगरी की सब्जी, मेसी रोटी, गजरेला, पापड़, चटनी, अचार, लस्सी, टीम लाइम ने सरसों का साग, बाजरे की रोटी, माल पुआ, गट्टे की सब्जी, चपाती, टीम शायन ने चुन साग की कढ़ी, मटर-दही की सब्जी, गुलगुले-सुहाली, रायता-बाजरे की रोटी, टीम पिंक ने मेथी-पालक साग, गाजर-मेथी सब्जी, सुजी-बेसन पराठा, गोंद के लड्डू, बाजरे की रबड़ी, टीम यैलो ने दाल बाफला, पितौद की सब्जी, मसाला पराठा, कुरमानी, मोहन थाल, टीम लिलाक ने घेवर, दाल पुरी (बेदमी), आलू गेरवी भरवां, मोठ की सब्जी, बिरयानी, मेथी की लॉची, टीम पिच ने आलू-बाजरा-रोटी, चना-साग-कढ़ी, केसर, पकोड़ें, फू्रट रायता, टीम गोल्डन ने मेथी-पापड़ सब्जी, हमा छोलिया, चुरमा-गुजिया, लच्छा पराठा, पकौड़ी रायता, टीम ब्लैक ने हल्दी की सब्जी, मावा कचौरी, मसाला रोटी, पंचमल दाल, टीम परपल ने टिक्कर पराठा, भुजिया की सब्जी, पापड़ की सब्जी, बाजरा मलाई खिरनी, टीम इंडिगो ने बाजरे की खिचड़ी, आलू मटर की सब्जी, अलसी की पिन्नी, दाल की पुरी, टीम ग्रीन ने राज कचौरी, रबड़ी मालपुआ, मेसी रोटी, गट्टे की सब्जी, टीम ग्रे ने दाल-भाटी चुरमा, गट्टा सब्जी, सत्ता रोटी, मालपुआ, टीम मैजेंटा ने दाल-भाती-चुरमा, कैरी खोबा रोटी, मालपुआ रबड़ी, खोबा रोटी चटनी, टीम रेड ने खीर पूडी, बथूआ रायता, मूली भूजी, खत्ते की सब्जी, रबड़ी, टीम लैवेंडर ने गट्टे की सब्जी, चुरमा, कुरकुरी भींडी, लाल मिर्च की चटनी, बाजरे की खिचड़ी, टीम बरगंडी ने मसाला बेसन रोटी, हरा छोलिया धनिया, बीस मिली खिचड़ी, स्त्रत्त्बाजरा के लड्डू, टीम मैहरून ने बाजरे की रोटी, पकौड़ा कढ़ी, सूजी का हलवा, आलू मेथी, टीम मूवे ने मिक्स वेज, मिक्स दाल, मिस्सी रोटी, मूंग दाल हलवा, टीम वाईट ने बाजरे की रोटी, कढ़ी, बाजरे का चुरमा, खीर, साग, टीम ब्राऊन ने गुलाब जामुन कैरी, अचारी आलू, टिक्कर पराठा, कैरेट रोल, टीम टैन ने गुलाब जामुन की सब्जी, टीक्कर पराठा, मावा कचौरी, भरवा भिंडी, टीम ऑरेंज ने गट्टे की सब्जी, सांगरी, गुलाब चुरमा, मटर की रोटी तैयार कर अपनी पाक कला प्रदर्शित की।