मौसम ने करवट बदली और सुबह धुंध के चलते बवानीखेड़ा में पेड़ पर बना प्राकृतिक नजारा।
भिवानी। इन दिनों लगातार ही मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में सुबह के समय धुंध तो दोपहर को तेज धूप निकल रही है। हालांकि धुंध फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
बुधवार को धुंध के कारण सुबह 10 बजे तक दृश्यता 15 मीटर रही, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार कम हो गई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री से लुढ़ककर 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री से बढ़कर 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं एक्यूआई 152 दर्ज हुआ। कृषि उप निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि किसान अपनी फसलों में जरूरत होने पर ही सिंचाई करें। अनावश्यक रूप से न ही सिंचाई करें और न ही कीटनाशक का छिड़काव करें।