फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर ओटीपी पूछ खाते से उड़ाए 119450

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वार्ड नंबर तीन के एक युवक से फाने पर ओटीपी मांग कर लाखों रुपये की चपत लगाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को खाते से रुपये गायब होने की जानकारी जब बैंक पासबुक को पूरा करवाया तो पता चला कि खाते से कई बार ओटीपी लेकर 119450 रुपये उड़ा लिए जिसके बाद पीड़ित संजय ने थाने में शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका स्थानीय यूको बैंक शाखा में खाता है। शिकयत में बताया गया कि छह अगस्त को उसके पास एक नंबर से अनजान व्यक्ति का फोन आया और बोला कि मैं बैंक से बोल रहा हूं आपका एटीएम बंद पड़ा है इसे जल्दी से अपने एटीएम को एक्टावेट करवा लो नहीं तो आपका खाता बंद हो जाएगा। पीड़ित ने बताया कि खाता बंद ना हो इसके लिए उसने कहा कि आपके फोन पर ओटीपी आएगा तो आपको ओटीपी बताना पड़ेगा ऐसा करने के लिए उसने ओटीपी गलत है ऐसा करके सात बार मेरे से ओटीपी पूछा गया और खाते से 119450 रुपये निकाल लिए और इसके बदले मेरे पास दो बार करके दो सौ रूपये का कैशबैक भी आया तब तक मुझे कोई जानकारी नहीं थी मैने जब पासबुक पुरी करवाई तब पता चला कि पैसे गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें