फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फ्लैग मार्च निकाल पराली नहीं जलाने के बारे में जागरूक करेंगे

Fri, 24 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। धान की पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूकता को लेकर कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा 24 अक्तूबर को फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। डीसी साहिल गुप्ता सुबह साढ़े नौ बजे लघु सचिवालय परिसर से फ्लैग मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम महेश कुमार गांवों में निकाले जाने वाले फ्लैग मार्च का नेतृत्व करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद कुमार फौगाट ने बताया कि भिवानी उपमंडल के गांव बामला, खरक, कलिंगा, सैय, चांग, बडेसरा, मिताथल, घुसकानी, तिगड़ाना, धनाना, जताई, सुखपुरा, मुंढाल, तालु, पुर, सिवाड़ा, कुंगड़, सिवाना, बड़सी, मिलकपुर, पपोसा, जमालपुर, बवानी खेड़ा, बलियाली व सुई में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान गांवों में निगरानी के लिए गठित कमेटी नोडल अधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों को धान की पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एसडीएम ने जिला परिषद, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बवानीखेड़ा व थाना सदर भिवानी एसएचओ को फ्लैग मार्च के दौरान अपने-अपने विभागों से संबंधित आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें