भिवानी। जिले में शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मामले मिले, जोकि फरवरी के सबसे कम हैं। वहीं शुक्रवार को 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल 65 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 48 मरीज ग्रामीण और 17 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 1225 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। हालांकि जिले के 955 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है।
जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों में से 55 मरीज होमआइसोलेट है, जबकि 10 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। इनमें से चार मरीज नागरिक अस्पताल, दो गुरुग्राम, एक मरीज दिल्ली और तीन ईएसआई अस्पताल में दाखिल है। वहीं सीएचसी क्षेत्र धनाना में सात, सीएचसी कैैरू में नौ, सीएचसी लोहारू में पांच, सीएचसी मानहेरू में 11, सीएचसी मीरान में छह, सीएचसी जमालपुर में तीन सक्रिय मरीज है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने नागरिकों से कोरोना सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की है।