फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लघु सचिवालय परिसर में लगी आग, बोली के लिए खड़ी दो गाड़ी जली

Thu, 16 May 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में लगी आग से उठता धुआं।
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के लघु सचिवालय परिसर में डीसी ऑफिस के शौचालय के समीप खाली जगह पर कचरे में आग लग गई। यहां पर खड़ी दो कंडम गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। वहीं, इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में डीसी कार्यालय के शौचालय के बाहरी तरफ कचरे में वीरवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। धुआं उठता हुआ देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसी परिसर में यहां कंडम वाहनों को भी पार्किंग में खड़ा किया था। दो गाड़ियां जो बोली के लिए यहां खड़ी थीं, वे भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई। इस हादसे की जानकारी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई। वहीं, आग लगने से लघु सचिवालय परिसर में भी काफी दूर तक धुआं फैल गया। जिससे भिवानी तहसील कार्यालय के बाहर टाइपिस्टों को भी सांस लेने में दिक्कतें हुईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें