फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ओबरा में युवक पर हमला करने पर सरपंच व बेटे पर प्राथमिकी

Sat, 19 Sep 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। गांव ओबरा के एक युवक आशुतोष ने गांव के सरपंच रविंद्र और उनके बेटे नवीन उर्फ डोनी पर हमला करने का आरोप लगाया है। युवक ने मारपीट, चाकू से वार और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की शिकायत दी है।
विज्ञापन

बहल पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच व उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आशुतोष ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की रात वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में दो लोगों ने एक वाहन से उसका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने चाकू, लाठी और डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके ट्रैक्टर की लाइट, शीशा और छतरी तोड़ दी गई। आशुतोष अपनी जान बचाने के लिए पास के एक होटल में चला गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने कथित तौर पर उसका पीछा करते हुए होटल में भी प्रवेश किया। उनमें से एक ने आशुतोष पर चाकू से दो-तीन बार वार किए। उसे भविष्य में गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई। होटल संचालक और राहगीरों के बीच-बचाव से उसकी जान बच गई।
घायल आशुतोष को उपचार के लिए लोहारू के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भिवानी रेफर किया गया। थाना बहल पुलिस जांच अधिकारी उग्रसेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें