फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद संकट : आज भिवानी में आ सकती है 22 हजार बैग डीएपी

विज्ञापन
नई अनाजमंडी में खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गेहूं बिजाई के साथ ही खाद किल्लत लगातार गहरा रही है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में लगातार खाद की आपूर्ति दी जाएगी। शनिवार को जिले में 11 एमटी खाद का रैक पहुंचेगा। जिसमें करीब 22 हजार डीएपी बैग पहुंचेंगे। इसी तरह सोमवार को फिर से जिले में 35 हजार डीएपी कट्टे आएंगे। शुक्रवार को भी खाद खरीदने के लिए सैकड़ों किसान खरीद केंद्रों पर उमड़े, लेकिन सभी को खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने खाद की आपूर्ति के लिए शनिवार को 26 मीट्रिक टन खाद का रैक मंगवाया है। जिसमें 11 मीट्रिक टन खाद भिवानी के बिक्री केंद्रों तक पहुंचेगी। इसी तरह 15 नवंबर को भी खाद का रैक आएगा। जिसमें करीब 35 हजार डीएपी बैग आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं खरीद केंद्रों पर पहुुंचे किसानों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि धरातल पर खाद को लेकर किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सुबह खाद लेने के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। इंतजार के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। विभाग प्रत्येक किसानों को सिर्फ दो कट्टे डीएपी थमा रहा है, जबकि अलग अलग किसानों को खाद की अपनी कृषि भूमि के हिसाब से जरूरत है। मगर ये जरूरत विभागीय अधिकारी नहीं समझ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए अनाज मंडी पुलिस चौकी की टीम को भी मोर्चा संभालना पड़ा। चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने किसानों से खाद लेते समय शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

स्थिति नियंत्रण में
शनिवार को डीएपी के 22 हजार बैग आएंगे, जबकि 15 नवंबर को भी 35 हजार डीएपी बैग का रैक पहुंचेगा। खाद को लेकर स्थिति
पूरी तरह से नियंत्रण में है। बिजाई कर रहे किसानों को पर्याप्त खाद मिलेगी।
-डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक कृषि विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें