फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसानों ने बहल में 50 ट्रैक्टरों के साथ निकाला मार्च

Mon, 27 Jan 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल कस्बे के बाजार में ट्रैक्टर यात्रा निकालते किसान।
विज्ञापन
बहल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर एमएसपी कानून और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए बहल में किसानों ने 50 ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकाला। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा खंड बहल के सूबेदार धनपत सिंह ने की। रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले अनाज मंडी में सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर पहुंचे।
मंडी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। सरकार केवल कॉरपोरेट के हित में नीतियां बनाती है। किसान सभा के पूर्व राज्य सचिव कामरेड बलवीर सिंह ठाकन ने बताया कि सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। हरियाणा में खाद, बिजली, पानी के लिए मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन

सभा के उपरांत किसानों ने तिरंगा व किसान सभा के ध्वज लगे ट्रैक्टरों पर सवार होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील मुख्यालय पर शहीद ए आजम भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मंदरूप यादव नूनसर, बीरसिंह ढाणी सहजमानपुर, धर्मपाल नंबरदार कासनी कलां, कविता आर्य, अशोक आर्य, मीरसिंह सांगवान, रोहतास फौजी सुरपुरा कलां, इंद्राज लाखलाण, धर्मपाल सिरसी, मा. राजकुमार चैहड़ खुर्द, हवासिंह जांगड़ा, विजय सिंह, विनोद जांगड़ा हरियावास, दानीराम पातवान मौजूद रहे।
-
फोटो : 11
संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने निकाली ट्रैक्टर परेड
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान मजदूरों की मांगों के लिए शहर में अनुशासनात्मक ढंग से 40 ट्रैक्टरों के साथ परेड निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह व धर्मबीर सिंह संयुक्त रूप से कर रहे थे।
संयुक्त किसान मोर्चा नेता कामरेड ओम प्रकाश, व्यापारी नेता देवराज महता, कमल सिंह प्रधान, अनिल कुमार व संतोष देशवाल ने कहा कि एमएसपी कानून व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए ट्रैक्टर परेड निकाली गई। यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो देश के स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा। इस अवसर पर करतार ग्रेवाल, नरेश तंवर, मास्टर शेर सिंह, सतीश यादव, नरेंद्र धनाना, प्रताप सिंह सिंहमार, बलबीर सिंह बजाड़, वजीर सिंह, रतन जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें