फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों को भाषण की बजाय राहत दे सरकार : नरसिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सरकार ने समय से ध्यान दिया होता तो कोरोना महामारी का रूप धारण नहीं करती। अब सरकार को भाषण देने की बजाय कोरोना पीड़ितों को पर्याप्त ऑक्सीजन और दवाई उपलब्ध करवाकर राहत पहुंचानी चाहिए। यह बात किसान नेता खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह ने कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ितों के साथ उनके परिजनों का भारी शोषण हो रहा है। ऑक्सीजन के साथ दवाइयों के नाम पर उनको भारी लूट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कई कोविड सेंटर बने हुए हैं, लेकिन उनमें सुविधाएं नाम मात्र की हैं। आज हालात ये हैं कि थोड़ी ज्यादा तकलीफ होने पर मरीज को सरकारी अस्पताल में बेड मिलना दूभर हो रखा है। सरकार लाख दावे करे पर हकीकत यह है कि ऑक्सीजन के अभाव में बहुत से संक्रमितों ने दम तोड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरफ गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना ने गांव में भी पैर पसार लिए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर 137वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह, खाप श्योराण 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, राजबाला कितलाना, सुखदेव पालवास ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में किसानों और कोरोना पीड़ितों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। सरकार ना किसानों की सुन रही है और न ही कोरोना संक्रमित की। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर मा. ताराचंद चरखी, सुरजभान सांगवान, रणधीर घिकाड़ा, कमल प्रधान, धर्मेंद्र छपार, रामानंद धानक, कर्ण सिंह कालूवाला, रामफल देशवाल, मीरसिंह निमड़ीवाली, अजीत सिंह धनाना, राजबाला धनाना, शमशेर सांगवान, ओमप्रकाश नंबरदार चरखी, आजाद सिंह फौजी, जगदीप बेरला, कप्तान चंदन सिंह, सुरेंद्र कटारिया, नंदराम घिकाड़ा, सुबेदार सतबीर सिंह, समुंद्र सिंह, बलबीर रासीवास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें