फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 15 लोगों की हुई मौत, 703 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक सप्ताह के लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 15 संक्रमितों की मौत की सूचना आई। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 323 तक बढ़ गया है। वहीं 703 नए केस सामने आए। अब तक जिले में 14702 संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें एक्टिव केस 3293 है। रविवार को 486 ठीक भी हुए और अब तक 11089 ठीक हो चुके हैं। रविवार को भी 900 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 1654 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

सरकारी रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच रहे अनेक गांवों के मृतक, नहीं करा रहे जांच
सरकारी रिकॉर्ड में जितने मृतक दिखाए जा रहे हैं, अगर ग्रामीण क्षेत्रों को देखे तो मृतकों का आंकड़ा इसी कहीं ज्यादा हैं। मुंढाल में करीब 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि सरकारी रिकॉर्ड में बहुत कम है। कुंगड़ में नौ की मौत हो चुकी है जबकि रिकॉर्ड में एक की ही मौत है। इसका कारण है ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा कोरोना टेस्ट न करवाना। कोरोना के मामले में गांव खरक, कलिंगा, सिपर, बड़वा, धनाना को तो सरकार ने भी गंभीर की श्रेणी में रखा है। इन्हीं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब गांवों में सैंपलिंग की योजना बनाई है।
इन संक्रमितों ने तोड़ा दम
- आश्रम के महाराज ने तोड़ा दम : तोशाम क्षेत्र के एक गांव के एक आश्रम के महाराज की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। करीब 60 वर्षीय महाराज को रविवार को भी उपचार के लिए तोशाम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

- ढाणी किरावड के व्यक्ति ने तोड़ा दम : ढाणी किरावड गांव के करीब 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम चला गया था। आठ मई की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
- बापोड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम : बापोड़ा गांव के करीब 65 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।
- सरल के शिक्षक ने तोड़ा दम : सरल गांव के करीब 40 वर्षीय जेबीटी शिक्षक ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। वे पिछले चार-पांच दिन से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल थे और उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। वेंटिलेटर की सुविधा उन्हें मिली नहीं।
- सिवानी की महिला ने तोड़ा दम : सिवानी के वार्ड दो वासी करीब 46 वर्षीय महिला ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। 18 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों ने पहले हिसार फिर सिरसा में दाखिल करवाया। सुधार नहीं होने पर 26 अप्रैल को दोबारा हिसार में दाखिल करवाया जहां सात मई को उपचार के दौरान मौत हो गई।
- महिला ने तोड़ा दम : करीब 69 वर्षीय महिला की भी हिसार के एक अस्पताल में मौत की सूचना आई है। उन्हें 24 अप्रैल को दाखिल करवाया गया था। आठ मई को उनका निधन हुआ।
- हालु बाजार की महिला ने तोड़ा दम : हालु बाजार की एक महिला ने आठ मई की रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सैनिक गली शिवाजी मार्ग के एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। ढांगर गांव की करीब 90 वर्षीय महिला ने नौ मई को दम तोड़ दिया। कीर्ति नगर के करीब 63 वर्षीय व्यक्ति ने आठ की रात को दम तोड़ा। उन्हें 23 अप्रैल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। फूलपुरा के 37 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर के 55 वर्षीय व्यक्ति, बैंक कॉलोनी की 65 वर्षीय महिला हालु मोहल्ला के 64 वर्षीय व्यक्ति और खरकड़ी गांव के व्यक्ति ने आठ मई को दम तोड़ा।
वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर हो रहा है। लोग सावधानी रखें और लक्षण होने पर अपनी जांच अवश्य करवाए। ग्रामीण एरिया में जांच बढ़ाने के लिए सैंपलिंग का शेड्यूल बनाया है। लोग घर में रहे सुरक्षित रहे और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें