फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने 500 ट्रैक्टरों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित किसान ट्रैक्टर रैली की रिहर्सल किसानों ने भिवानी में की। किसानों ने 500 ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक लघु सचिवालय को घेरा। ट्रैक्टर रैली लोहारू के बुढे़ड़ा से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंची। शहर के मुख्य मार्गों से रैली गुजरी तो ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस और स्वयं किसान नेता ट्रैक्टरों को एक लाइन में चलाकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। वहीं किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यह तो ट्रेलर है, दिल्ली में 26 को असली रैली होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। बुढ़ेड़ा में किसान रैली का नेतृत्व भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि वो संशोधन नहीं, कानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि ये कानून किसानों की बजाय उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किए गए हैं। सरकार द्वारा संशोधन के सवाल पर कहा कि सरकार संशोधन करने की बात कर रही है। मतलब साफ है कि कानून गलत हैं। ऐसे में किसान संशोधन नहीं, रद्द होने तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अशांति या अव्यवस्था फैलाना किसानों का नहीं, बल्कि ये काम सरकार व संघ का काम है।
‘सरकार किसान आंदोलन को दबाने और कुचलने से बाज आए’
सरकार किसान आंदोलन को दबाने और कुचलने के साथ बदनाम करने से बाज आए। यह चेतावनी वक्ताओं ने कितलाना टोल पर किसान के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से किसान आंदोलन में सहयोग करने वालों को नोटिस भिजवाकर उनको भयभीत करने का असफल प्रयास कर रही है। इसके साथ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाने वाले अनेक किसानों पर राष्ट्रद्रोह जैसे संगीन मुकदमे बना कर राज्य सरकार आंदोलन को दबाने का काम कर रही है, जो बर्दाश्त से बाहर है। धरने की अध्यक्षता नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, रणधीर कुंगड़, बिजेंद्र बेरला, अनिल शेषमा, बलबीर बजाड़, सुखदेव सिंह, मूर्ति देवी ने की। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर गंगाराम श्योराण, राजकुमार कादयान, राजू मान, कमल सिंह मांढी, राजकुमार हड़ौदी, मंगल सुई, धर्मेंद्र छपार, सज्जन सिंगला, सुभाष यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें