भिवानी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के आह्वान पर लेबर कोड रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 10 अगस्त को किसान और मजदूर उपायुक्त कार्यालय के सामने एकत्रित होकर सत्याग्रह करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को इंटक कार्यालय में आयोजित केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता धर्मबीर सिंह ने की जबकि संचालन अनिल कुमार ने किया। बैठक में मजदूर संगठनों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि मजदूर लंबे समय से न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये लागू करने, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे-मील, वन मजदूरों, ग्रामीण चौकीदार और सफाई कर्मियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठा रहे हैं।
उन्होंने बीज विधेयक, ट्रेड बिल और वीबीजी राम जी योजना को रद्द करने, निर्माण मजदूरों का रद्द पंजीकरण बहाल करने और यूनियनों को तसदीक का अधिकार देने की मांग भी उठाई।
इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीटू नेता अनिल कुमार, भीम सिंह, महाबीर चांग, रामोतार खोरड़ा, साधु रूपाना, ईश्वर शर्मा, फूल इंदौरा, राजकुमार, धर्मबीर, आजाद मिरान व अमरेश राय मौजूद रहे।