फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिस प्रिंट और प्रश्नों की त्रुटियों में उलझा एचटेट, परिणाम में होगी देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का परिणाम मिस प्रिंट और प्रश्नों में पाई गई त्रुटियों के कारण तय समय पर जारी नहीं हो सकेगा। बोर्ड ने पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित करने का दावा किया था लेकिन अब विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट और दर्ज आपत्तियों के परीक्षण के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कारण प्रदेशभर के करीब 2.33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ेगा। एचटेट के तीनों लेवल की परीक्षा में प्रश्न पत्रों में मिस प्रिंट और गलत विकल्पों को लेकर 18,000 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन सभी आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा निस्तारण किया जा चुका है। बोर्ड अधिकारियों ने भी प्रश्न पत्रों में खामियां होने की बात स्वीकार करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को विषय विशेषज्ञों की सिफारिश के अनुसार ग्रेस मार्क्स दिए जाने की बात कही है।
उधर, बोर्ड प्रशासन परिणाम तैयार करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करना चाहता। परीक्षा से संबंधित सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश न रहे। इसी कारण परिणाम जारी होने में विलंब हो रहा है। बोर्ड ने एचटेट के तीनों लेवल की ओएमआर शीट्स को चेयरमैन कक्ष के समीप स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सील कर सुरक्षित रखा है। परिणाम घोषित होने तक इनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। बोर्ड मुख्यालय में इस क्षेत्र को कर्मचारियों के लिए भी प्रतिबंधित रखा गया है।
विज्ञापन



हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 के परिणाम को जारी किए जाने में किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की बारीकी से जांच कर उनकी जिज्ञासा को शांत किया जाएगा और हर तरह की जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षा परिणाम घोषित होगा भले ही इसमें कुछ समय लग सकता है। विषय विशेषज्ञों की कमेटी के सुझाव अनुसार ग्रेस मार्क्स भी मिलेंगे। - शंकरलाल धूपड़, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें