फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान की मधुमक्खियों के काटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव जाटूलोहारी में बुधवार शाम को खेत में काम कर रहे किसान की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किसान के बेटे जितेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव जाटूलोहारी निवासी किसान रमेश बुधवार शाम को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी बीच पास में पड़े लकड़ियों के ढेर में लगी मधुमक्खियों ने किसान को काट लिया। मधुमक्खियों के काटने से किसान की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। बवानीखेड़ा थाना पुलिस से जांच अधिकारी एचसी बिजेंद्र ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें