फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसान संगठनों ने 60 गांवों में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Mon, 20 May 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च निकालते संयुक्त किसान मोर्चा के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा व युवा कल्याण संगठन के किसानों ने भीषण गर्मी के बीच ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च गांव मिरान, ईशरवाल व देवराला से शुरू करके 60 गांवों में निकाला।
विज्ञापन

मार्च के दौरान ट्रैक्टरों पर किसान आंदोलन, महिला पहलवानों, आशा वर्कर्स, सरपंचों के साथ पुलिस की बर्बरता के फ्लैक्स लगे हुए थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई किसान नेता रामफल देशवाल, ओमप्रकाश व कमल सिंह प्रधान ने की। इससे पहले किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की हठधर्मी सरकार से बदला लेने का समय आ गया है।
किसान नेता रामफल देशवाल ने कहा कि किसान-मजदूरों का संघर्ष रंग लाएगा और मोदी सरकार की विदाई अब तय है। गांवों के दौरे के दौरान किसान नेता कमल सिंह प्रधान ने कहा कि एमएसपी की मुख्य मांग को लेकर चले 13 महीने के किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत दी। हालांकि मोदी सरकार ने उनके लिए संवेदना तक नहीं जताई। उन्होंने कहा कि अपमान का बदला लोकसभा चुनाव में लिया जाएगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने कहा कि सरपंच, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स समेत हर वर्ग को सरकार ने प्रताड़ित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। किसान सभा से डाॅ. बलबीर ठाकन ने कहा कि मोदी सरकार और राज्य सरकार को झटका देने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की बड़ी जरूरत है। इस मौके पर महेंद्र तंवर, नरेंद्र धनाना, सुभाष यादव, अनिल शेषमा, दलबीर चहड़, छोटूराम पूनिया, दिनेश मिरान, राजेश मिरान, हरदीप टाला, राजबीर मजदूर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें