फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का असर: हरियाणा कांग्रेस में नहीं खत्म हो रही गुटबाजी, किरण चौधरी व राव दान में छिड़ी जुबानी जंग

Sun, 16 Jun 2024 09:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी फिर सामने आने लगी है। नेता चुनाव में हुई हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं। किरण चौधरी ने बिना नाम लिए बड़ी बेबाकी से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप लगाए। इसके बाद, किरण चौधरी ने राव दान सिंह से दो टूक सवाल पूछा। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री किरण चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे राव दानसिंह की हार को लेकर तोशाम विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। रावदान सिंह ने अपनी हार का ठीकरा किरण चौधरी और उनके समर्थकों पर फोड़ा था। इसके जवाब में किरण चौधरी ने उन पर तीखा पलटवार किया है। किरण चौधरी ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप जड़े।

विज्ञापन


शनिवार को तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने भिवानी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम भी दो चुना हारे हैं। राव दानसिंह के जिला महेंद्रगढ़ से तो पिछली बार जमानत भी नहीं बची। हमने न कभी मुंह खोला, न किसी पर कोई आरोप जड़ा, बल्कि जनता के फैसले को स्वीकार किया।

इसके बाद, किरण चौधरी ने राव दान सिंह से दो टूक सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि दान सिंह बताएं कि वो अपने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से क्यों हार गए। वहीं, राव दानसिंह द्वारा विधानसभा चुनाव में तोशाम में प्रचार करने यानि अपनी हार का किरण से विधानसभा में बदला लेने के संकेत पर किरण ने हंस कर कटाक्ष किया। किरण चौधरी ने कहा कि हम तैयार हैं, उनका मोस्ट वेलकम है। साथ ही कहा कि उन्हें टाइम मिले तो जरूर आएं पर अपने चुनाव जीतने का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन


किरण चौधरी ने बिना नाम लिए बड़ी बेबाकी से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की पांच सीटें किसी नेता के कारण नहीं, बल्कि जनता में गुस्सा था और जनता ने खुद चुनाव लड़ा, इसलिए जीती। उन्होंने कहा कि हमारे साथ विश्वासघात हुआ, हमें मारने व मिटाने की कोशिश की गई। वहीं, राज्यसभा या भाजपा में जाने के सवाल पर किरण चौधरी ने अप्रत्यक्ष रूप से हुड्डा पर आरोप लगाए। कहा कि यही लोग हैं जो ऐसा चर्चा एक साल से चला रहे हैं। ये चाहते हैं कि मैं कांग्रेस पार्टी से निकल जाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें