फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं से 12वीं कक्षा तक के ऑनलाइन नामांकन आवेदन की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए राजकीय व अराजकीय स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के नामांकन (एनरोलमेंट) रिटर्न की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 10 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक https://school.bseh.net पर ऑनलाइन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं विद्यार्थियों के लिए नामांकन आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए 5 दिसंबर निर्धारित की गई थी। इसे अब बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 11 से 17 दिसंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 से 24 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। 25 से 31 दिसंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक से 07 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। विवरणों में शुद्धि 08 से 14 जनवरी तक की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें