फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET 2019: 60 मिनट पहले पहुंचना जरूरी, ये चीजे भी ले जाना अवाश्यक, वरना नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Wed, 13 Nov 2019 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के परीक्षार्थी सभी प्रकार की अनिवार्य जांच पूरी करने के लिए दो घंटे 10 मिनट पहले पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अभ्यर्थियों के समय पर पहुंचने पर ही अनिवार्य रूप से की जाने वाली अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी एवं पहचान से संबंधित अन्य सभी कार्य तथा तलाशी निर्विघ्न व बिना विलंब के सम्पन्न करवायी जा सकेगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा के शुरू होने से लगभग 60 मिनट पहले ही अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

इसके बाद अभ्यर्थी को किसी भी अवस्था में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इस बारे विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट निकलवाकर आवेदन के समय प्रयोग में लाई गई रंगीन फोटो चिपकाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित भी करवा कर केन्द्र पर लाया जाना आवश्यक है। बिना रंगीन प्रवेश पत्र सत्यापित व प्रवेश पत्र के साथ छेड़छाड़ होने की अवस्था में अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश निषेध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी केवल काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर ही परीक्षा में आएं। इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रवेश हेतु रंगीन प्रवेश पत्र की केंद्र प्रति अभ्यर्थी द्वारा रंगीन फोटो सत्यापित करवाई गई है, जिस पर हस्ताक्षर व बांये अंगूठे का निशान पर्यवेक्षक के समक्ष लगाते हुए परीक्षा केंद्र पर जमा करवाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के आभूषण, अन्य धातु आइटम, कैमरा, इलेक्ट्रोनिक्स आइटम, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, इयरफोन, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स एवं ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कोरा व छपा हुआ कागज, लिखी हुई पर्ची इत्यादि किसी भी प्रकार की आइटम लेकर जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थी के लिए परीक्षा केंद्र पर इस प्रकार के सामान के रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी के पास यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पाये जाने पर केस दर्ज किया जाता है तो अभ्यार्थी पर यूएमसी बनाते हुए अभ्यर्थी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला अभ्यर्थियों को अंगूठी, चेन, बालियां इत्यादि ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र व नोज पिन पहनने, बिंदी व सिंदूर लगाने तथा सिख धर्म में दीक्षित अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें