फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला

Sat, 16 Mar 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने स्मारक् परिसर के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला।
विज्ञापन
भिवानी। नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य में लीपापोती के विरोध में पूर्व सैनिकों ने शनिवार को स्मारक परिसर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। धरने को विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने समर्थन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट, महाराजा नीमपाल सेना, हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा, हमारा अपना फाउंडेशन, हरियाणा वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, पूर्व सैनिक गौरव सोसाइटी चरखी दादरी, भिवानी वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन

इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक ने कहा कि 17 मार्च को हरियाणा के सभी पूर्व सैनिक संगठन यहां हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। चरखी दादरी से सूबेदार सोमबीर शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन शहीदों का अपमान करने को उतारू है। जो एजेंसी शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार कर रही है, उसका काम संतोष जनक नहीं है। जीर्णोद्धार के नाम पर महज लीपापोती की जा रही है। एजेंसी द्वारा गुणवत्ता का कोई काम ने करके केवल खाना पूर्ति की जा रही है। इस मौके पर पूर्व सैनिक नेत्रपाल तंवर व वेटरन महेश चौहान ने कहा कि पहले ही इस मामले में जिला प्रशासन को अवगत करवाया है। लेकिन कोई कार्रवाई ना होती देख उन्होंने नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बालयोगी महंत ओमनाथ महाराज, महंत महेश नाथ महाराज त्रिवेणी धाम से, पूर्व सैनिक गौरव समिति चरखी दादरी के अध्यक्ष सोमवीर शर्मा, राजेश, भिवानी वेटरन संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर विरेंद्र ग्रेवाल, पूर्व जीएम नरेश तंवर, सूबेदार महावीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें