फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की सेवा से खुश होते हैं देवी-देवता, प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा के लिए रहना चाहिए तत्पर : मोहित

Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गाय की सेवा को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। गाय की सेवा मात्र से हम 33 कोटि देवी देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए गौ सेवा जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

वे उपमंडल के गांव सोहांसरा की श्रीराधा कृष्ण गोशाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में चौधरी धर्मबीर सिंह की जगह उनके बेटे मोहित ने शिरकत की थी। इस दौरान गोशाला कमेटी के प्रधान अशोक वर्मा और कमेटी के सदस्यों के अलावा जिला उपप्रमुख प्रतिनिधि संजय जांगड़ा ने मोहित चौधरी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में हीरालाल शास्त्री, ठेकेदार दलबीर बींवाल, योगेश शर्मा, राजबीर यादव, राजबीर शास्त्री, सरपंच राजकुमार नागर, रविंद्र कुमार, मनजीत कुमार, उमेद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर यज्ञ में आहुति डालकर विश्व मंगल की कामना की गई तथा गायों को गुड़ खिलाकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

संजय जांगड़ा ने गोशाला कमेटी को 51,000 रुपये की अनुदान राशि भी भेंट की। इससे पहले भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संतोष भारद्वाज सहित अनेक गायक कलाकारों ने भजनों से माध्यम से गोमाता और देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें