फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एक करोड़ खर्च के बाद भी अधर में लटका बवानीखेड़ा के कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य

Thu, 24 Oct 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में ​स्थित निर्माणा​धिन कम्युनिटी सेंटर।
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में पुर रोड पर बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण में एक करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन भवन का निर्माण कार्य चार साल से अधूरा पड़ा है। फिलहाल कम्यूनिटी सेंटर का ढांचा बन कर तैयार हुआ है।
विज्ञापन

चहारदीवारी अधर में लटकी पड़ी है। भवन के नाम पर सिर्फ सीमेंट से बने पिलर खड़े दिखाई देते हैं। रखरखाव के अभाव में व चहारदीवारी पूरी न होने से लावारिस पशु अंदर घुसे रहते हैं। भवन के लिए खाली पड़ी जगह में कंटीले झाड़ियां उग चुकी हैं। जब इस कम्यूनिटी सेंटर की नींव रखी गई थी तो कस्बे के लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें मैरिज पैलेस के लिए बाहर शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन लोगों की ये उम्मीद सिरे न चढ़ पाई।
कस्बावासी राजू हंस ने बताया कस्बे में बाबा बंदा बहादुर के नाम से कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण पुर रोड पर किया जा रहा है। लेकिन भवन का ढांचा व चहारदीवारी का काम भी अधूरा है। चार साल बीत जाने के बाद भी काम बंद कर रखा है। इससे कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। कस्बे में कोई निजी मैरिज पैलेस भी नहीं है। इससे लोगों को अपने बच्चों की शादी व कोई भी पार्टी या कार्यक्रम बाहर शहरों में महंगे खर्चे पर करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में कम्यूनिटी सेंटर का होना जरूरी है। इसके बारे में नगर पालिका प्रशासन को समय-समय पर अवगत करवा चुके हैं। लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया। अब नई सरकार के गठन से उनको उम्मीद जगी है। स्थानीय विधायक के समक्ष मांग रख जल्दी ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। संवाद
मामला मेरे संज्ञान में है। बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर पर एक करोड़ रुपये का खर्च पूरा हो चुका है। लेकिन कम्यूनिटी सेंटर पहले कम जगह में बनना था। कमेटी द्वारा बाद में जगह का दायरा बढ़ा दिया गया। इसके कारण भवन को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत है। इसलिए भवन का काम पूरा करने के लिए लगभग चार करोड़ के बजट की मांग का प्रस्ताव अधिकारियों को भेज कर अवगत करवा दिया है। कम्यूनिटी सेंटर के लिए बजट पास होते ही टेंडर लगा कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
- विनय कुमार, सचिव, नगर पालिका बवानीखेड़ा।
पहले बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर के नाम से भवन तैयार किया जा रहा था। जिस पर क्या कुछ खर्च हुआ उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लेकिन अब नाम बदल कर नए सिरे से कंस्ट्रक्शन ऑफ कम्युनिटी सेंटर एट म्युनिसिपल कमेटी बवानीखेड़ा के नाम से 3 करोड़ 67 लाख का नया प्रस्ताव बना कर एक महीने पहले उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- श्रीभगवान, एमई, नगर पालिका बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें