फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जनगणना के लिए स्मार्टफोन एप से आंकड़े जुटाएंगे प्रगणक

Thu, 12 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। जनगणना के लिए प्रदेशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीटीएम अनिल कुमार ने बताया कि जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक स्मार्टफोन में उपलब्ध निर्धारित मोबाइल एप के जरिये आंकड़े एकत्रित करेंगे।
वहीं जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली से कार्य की प्रगति और प्रशासनिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हरियाणा में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी और इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीटीएम अनिल कुमार ने बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिक पोर्टल पर अपने परिवार का आवश्यक विवरण दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। 25 जनवरी से प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। इसके बाद एक से पांच मार्च 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर चलेगा। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में इस कार्य के लिए शिक्षकों सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

जनगणना में दी गई जानकारी रहेगी गोपनीय
सीटीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नागरिकों की ओर से दी गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएंगी। उन्होंने नागरिकों से प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने और इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


प्रश्नावली में होंगे 40 सवाल
सीटीएम के अनुसार जनसंख्या गणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति और परिवार का विवरण जुटाया जाएगा। हरियाणा में जारी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के अनुसार प्रश्नावली में कुल 40 सवाल होंगे। इनमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा और प्रवास सहित अन्य निर्धारित विषयों से जुड़े सवाल शामिल होंगे। इन आंकड़ों से भविष्य की विकास योजनाएं बनाने, सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरत का आकलन करने और जनसंख्या संबंधी आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें