फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 20 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 12 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले पात्र नागरिक अब 20 नवंबर तक दोबारा आवेदन कर सकेंगे। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में एसडीएम महेश कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में 57-भिवानी विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र जारी किए गए थे लेकिन निर्धारित समय में प्रपत्र वापस जमा नहीं कराने के कारण उनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए, वे अब आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति मतदाताओं को जागरूक करें। बीएलओ घर-घर जाकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज प्राप्त करें और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करें। भारत निर्वाचन आयोग ने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर दिया है। उन्होंने आमजन से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। बैठक में कानूनगो रामफल सहित सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें